बेमेतरा कोरोना वायरस कोविड-19 ग्राम-बुधवारा, टकसीवा, दाढ़ी एवं एस.पी. निवास बेमेतरा कंटेनमेंट जोन घोषित

बेमेतरा -/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने कल देर शाम एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिला विकासखण्ड साजा के ग्राम-बुधवारा मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम-बुधवारा को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र के चौहद्दी को कन्टेनमेंट जोन का क्षेत्र घोषित किया है। ग्राम-बुधवारा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार चंद्रशेखर चंद्राकर एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी साजा आशुतोष चतुर्वेदी होंगे। विकासखण्ड बेरला के ग्राम-टकसीवा मे कोरोना पॉजिटिव के केस पाए जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। टकसीवा के प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार श्री पौरस वेन्ताल एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला श्डी.आर.डाहिरे होंगे। इसी प्रकार तहसील बेमेतरा के ग्राम-दाढ़ी एवं एस.पी.निवास बेमेतरा मे कोरोना वायरस के केस पाये जाने के कारण कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। दाढ़ी एवं बेमेतरा के प्रभारी अधिकारी प्रभारी तहसीलदार अजय चंद्रवंशी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *