बस संचालन के लिये राज्य शासन के अनुमति के बाद भी बेमेतरा में आज कोई बस गन्तव्य की ओर रवाना नही हुई,,

बेमेतरा/  एक ओर जहां लगातार राज्य शासन के द्वारा आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश में यात्री बसों के संचालनको हरी झंडी दे दी गई है तथा कुछ जगहों पर राजधानी सहित कुछ जगहों पर यात्री बसों का संचालन शुरू भी हो चुका है, किंतु बेमेतरा जिला मुख्यालय में आज भी यात्री बसों का संचालन हो नहीं पाया।हालांकि इसके पीछे बस संचालकों के द्वारा बसों के संचालन में रुचि नहीं दिखाने की बात कही जा सकती है, किंतु एक ओर जहां लगातार राज्य शासन यात्री बसों के संचालन के लिए भी तमाम कदम उठा रही है, जो कि बसों के संचालन के लिए आवश्यक है, किंतु इस कदमों से शायद यात्री बसों के संचालक सहमत नहीं हो पा रहे हैं। जिले के लोगों में इस बात की उम्मीद बंधी थी किासन के दिए गए निर्देश तथा प्रदेश संगठन द्वारा बनी सहमति के बाद यात्री बसों का संचालन आज शुरू हो पाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *