छुरा । गरियाबंद जिले के छुरा थाना परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत हीरबतर में गॉम रक्षा समिति का गठन किया जिसमें मुक्त , नशा मुक्त , स्वच्छ गांव बनाने का लिया संकल्प आज ग्रामवासियों ने छुरा पुलिस द्वारा जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी संजय धुव के पर्यवेक्षण में ग्राम हीरावतर पहुंचकर गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कोविड 19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया । साथ ही समिति द्वारा गांव में शांति स्थापित करने , अपराध एवं नशा मुक्त गांव के निर्माण में थाना छुरा पुलिस का सहयोग करने का संकल्प लिया गया । समिति गठित कर गांव के नागरिको को थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही साथ वर्तमान कोरोना संक्रमण के बचाव के उपायों को भी अवगत कराते हुए सुरक्षा बरतने हिदायत दिये
एवं गांव के बेदराम नेताम को ग्राम रक्षा समिति हीरावतर का अध्यक्ष , नरेश मरकाम को उपाध्यक्ष , श्रवण निर्मलकर को सचिव बनाया गया है । इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत , प्रधान आरक्षक धनेश्वर ध्रुव , आरक्षक शिवदयाल नागेश , ललित नेताम , सूर्यकांत राय एवं ग्राम हीराबतर के बेदराम नेताम , देवेश नेताम , नरेश मरकाम , श्रवण निर्मलकर , रूपसिंह , कल्याण सिंह , रामसाय नेताम , उधोराम नेताम , धनेश्वर गोस्वामी , महेश्वर , टंकेश्वर , यशवंत , लालसिंह , मंगल , मोहन , महेन्द्र , सुखदेव , श्यामकरण , ललित उपस्थित रहे
