कांग्रेस के नेता और उनकी सरकार अधिकारियो को भ्रष्टाचार करने और क्षेत्र में आतंक फैलाने खुली छुट दे रखे है- सतीश लाटिया

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने जिले के अंतिम सीमा बांदे में वहां के थाना प्रभारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से तंज कसते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है । एक तरफ तो प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री कहते हैं किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार व भ्रष्ट अधिकारी को न तो बख्शा जायेगा और न ही बर्दास्त किया जायेगा वहीं दुसरी ओर उन्ही के पार्टी के कार्यकर्ताओं को भ्रष्ट अधिकारियों को हटाने के खिलाफ आंदोलन करना पड़ रहा है जो कि जनता को गुमराह करने का दिखावा मात्र है । वास्तविकता यह है कि यही कांग्रेस के नेता और उनकी सरकार अधिकारियो को भ्रष्टाचार करने और क्षेत्र में आतंक फैलाने खुली छुट दे रखे है , जिसका ताजा उदाहरण प्रशासन के माध्यम से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय के मकान को 12 घंटे के नोटिस में तोड़ देना है । श्री लाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मंत्री व कांग्रेस नेताओ का भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त हैै तथा सरकारी विभाग कांग्रेस नेताओ के लिए लूट खसोट व गुण्डागर्दी का अडडा बन गया है। श्री लाटिया ने कहा कि क्वारेंटाइन सेंटर, लोक निर्माण विभाग और अब पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को देखते हुए ऐसा लगता है प्रदेश में सरकार अधिकारियों के माध्यम से भ्रष्टाचार करने के लिए ही सत्ता मे आई है । पहले भी जब कांग्रेस की केन्द्र में सरकार थी तो उस पर लाखों करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप लगे और कांग्रेस को जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया। कांकेर में हो रहा सड़क चौड़ीकरण भ्रष्टाचार के कारण गुणवत्ताहीन बन रहा है । उन्होने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश भर में बेसहारा पशुओं को रखने के लिए गोठान बनाये गये है और हर गोठान समिति को प्रतिमाह पैसे भी दिये जा रहे है परंतु बेसहारा पशुधन बाहर खुले में रहकर तेज रफ्तार गाड़ियों से असमय अपनी जान गंवा रहे है । प्रदेश भर के गोठान के माध्यम से पैसे का बंदरबांट कांग्रेसी नेता कर रहे है । सरकार का रोका छेका अभियान कागजो में ही हो रहा है ।
श्री लाटिया ने बांदे के भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के खिलाफ सही तरीके से जांच कर उसे बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है अन्यथा मात्र जिले के अन्य थाना क्षेत्र या जिले से बाहर तबादले भर से यही समझा जाएगा कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों की संरक्षक है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *