पाटन। विकासखंड पाटन के ग्राम महकाखुर्द(उतई) के प्रिज्म कॉलेज में सत्र 2020 से स्नातक कोर्स बी.ए. व बी.एस.सी. की शुरुआत की जा रही है बी.ए. में भूगोल, समाजशास्त्र, हिंदी साहित्य व राजनीति शास्त्र विषय के साथ प्रवेश ले सकते है। बी.एस.सी.में बायो, गणित व कंप्यूटर विषय रहेंगे। प्रिज्म कॉलेज को हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग से मान्यता प्राप्त है।
संस्थान की प्राचार्य श्रीमती डॉ अंजना शरद ने बताया कि विषय की पढ़ाई के अतिरिक्त छात्रों के चहुंमुखी विकास के लिए अन्य कक्षाओं व ट्रेनिंग का आयोजन किया जावेगा। इसमें स्पोकन इंग्लिश, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ,व्यक्तिगत विकास ,खेलकूद की सुविधाएं, इंटर्नशिप इत्यादि को कोर्स का हिस्सा बनाया जाएगा संस्था का प्रयास होगा कि छात्र जब अपनी तीन साल की पढ़ाई पूरी करें तो उनके हाथ में रोजगार व नौकरी हो। प्रिज्म कैंपस में सुसज्जित लाइब्रेरी कंप्यूटर सेंटर व ऑडिटोरियम है। पूरा कैंपस वाईफाई है व सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी. की निगरानी है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं संस्था के कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

प्रिज्म ग्रुप के द्वारा इस साल संस्थान में बीए, एवं बीएससी कोर्सेस की शुरुआत होने से है। अंचल में इंग्लिश मीडियम कॉलेज की जो कमी थी वह पूरा हो सकती है।
