राजनाँदगाँव के पूर्व महापौर शोभा सोनी को श्रद्धांजलि दी गई

कांकेर: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज कमल सदन कांकेर में राजनांदगांव के पूर्व महापौर , समाज कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, व राजनांदगांव नगर निगम के वर्तमान नेता प्रतिपक्ष स्व शोभा सोनी को श्रद्धांजलि दी गई।

महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शालिनी राजपूत ने स्व शोभा सोनी के बारे में बोलते हुए कहा कि स्व सोनी निडर ,जनता की सेवा करने वाली मातृत्व देने वाली, संगठन के प्रति वफादार व कर्मठ नेता थी । ऐसी महिला शक्ति को हम सब की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित हैं। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिले में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष निर्मला नेताम, अनिता सोनी, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष उषा ठाकुर, पार्षद विजय लक्ष्मी कौशिक, उगेश्वरी उइके, मीरा सलाम, मीना साहू उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *