गरियाबंद। मांँ गरजई धाम प्रांगण में आदिवासी कांग्रेस जिला गरियाबंद अध्यक्ष खेदु नेगी के नेतृत्व में आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाई जा रही आदिवासियों के हित में बहुत सारी योजनाएं व गांव,गरीब किसान मजदूरों के लिए सार्थक कल्याणकारी योजनाओं का अंतिम पंक्ति के गांवो तक पहुंचाने का संकल्प एक मत से लिया गया। बैठक में विशेष रूप से आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी, आदिवासी कांग्रेस के जिला महासचिव यशवंत सोरी,जिला संगठन मंत्री जन्मेजय नेताम बैठक में शामिल होकर आदिवासी कांग्रेस संगठन को गरियाबंद जिला में विस्तारित कर कांग्रेस पार्टी के रीति नीति और सिद्धांतों को व्यापक स्तर पर कैसे पहुंचाई जाए। इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक ध्रुव ने संबोधित करते हुए विस्तार से जानकारी दिया कि वास्तव में भूपेश बघेल की सरकार आदिवासियों के हितेषी के रूप में कार्य करते हुए गांव, गरीब, किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का वचनबद्ध तरीके से काम कर रही हैं।जिसका पूरे छत्तीसगढ़ के गांवों में असर देखने को मिलता है। आदिवासियों के हितैषी के रूप में कांग्रेस पार्टी के भूपेश बघेल सरकार को पहचान मिली है। जिला उपाध्यक्ष संजय नेताम ने बताया मूल निवासियों को कैसे सरकार के
कार्यक्रमों से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों तक कांग्रेस पार्टी के रीति नीति सिद्धांतों एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रचारित करें। इस दिशा में हम सबको संकल्पित होकर काम करना नितांत आवश्यक है। आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी ने गरियाबंद जिला में आदिवासी कांग्रेस संगठन को विस्तार करने के लिए खंड स्तरों में भी ऊर्जावान समर्पित लोगों को संगठन मे जोड़ने का लक्ष्य रखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जा रहा है। जिसका असर आने वाला विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। बैठक में शामिल वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेताओ के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष खेदु नेगी के द्वारा आदिवासी कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मूल सिंह ठाकुर (लोहारी) व आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गरियाबंद वीरेंद्र ठाकुर जनपद सदस्य पिपरछेड़ी को अहम जिम्मेदारी देते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिन लोगों ने अपने पद की गरिमा और प्रतिष्ठा को बनाए रखते हुए कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नियमों के परिपालन करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर संकल्प लिए।
