? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश
गरियाबंद। जिला के देवभोग विकास खण्ड के ग्राम बजाड़ी के पंचायत सचिव जो ग्राम पंचायत गंगराजपुर में पंचायत सचिव थे जिसे आज सरकारी मदद की जरूरत है पर आज तक कोई सुध लेने नही पहुँचा! पिछले पाँच साल से गंभीर बिमारी के चलते खाट पकड लिये सचिव बाबूलाल चक्रधारी के परिवार मदद के लिए बाट जोह रहा है।
परिवार के सामने भरण पोषण के लाले पडे है तो वही उसकी पत्नी और बच्चे मदद के लिए कई मर्तबा सरकारी दफ्तर के चक्कर काट चुके है। जी हाँ ये वही पंचायत का सिपाही है जिसे जनपद पंचायत के सीईओ विनय अग्रवाल ने मानवता को दरकिनार कर जनवरी 2017 से नो वर्क नो पे कर दिया। 17जुलाई 2015 से बिस्तर पकड लिये इस सचिव का चुल्हा ससुराल के मदद से जल रहा है वही पत्नी और दो बच्चो को कभी कभी भूखे पेट भी सो जाना पडता है।

इस गंभीर बिमारी के चलते इलाज के लिये लगने वाले मोटी रकम के एवज में जमीन भी बिक गयी वही मार्केट का सात लाख रूपये का कर्ज भी मथ्थे चढ गया। बाबूलाल ऐसा कोई भी अस्पताल ना होगा जहाँ अपना इलाज ना कराया होगा पर अब वो और उसका परिवार शारिरीक मानसिक और आर्थिक रूप से थक चुका है। वही उसके बीबी बच्चो को अब भी आस है कोई सरकारी मदद मिल जाये।
