दुर्ग —-जिला पंचायत, दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक 10 सितंबर 2020, को दोपहर 1 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। बैठक में विभिन्न विभाग जैसे कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, श्रम विभाग के कार्यों की चर्चा और अन्य विषयों पर सभापति महोदय की अनुमति से की जायेगी इसके अलावा जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन की बैठक 12 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी जिसमे शिक्षाकर्मियों के सबन्ध में चर्चा की जावेगी
