लॉकडाउन में आजीविका का साधन बना कोसा उत्पादन


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। कलेक्टर छत्तर सिंह डेहरे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह जिला गरियाबंद के निर्देशन एवं सहायक संचालक रेशम सुरेन्द्र कोल्हेकर तथा केन्द्र प्रभारियों के कुशल तकनीकी मार्गदर्शन में कोसा विकास स्वःसहायता समूह के हितग्राहियों के द्वारा कोसा उत्पादन का कार्य लॉकडाउन में जिविकोपार्जन का बहुत अच्छा साधन साबित हुआ। प्रथम फसल में त्रिपज प्रजाति के 14 हजार 509 टसर स्वस्थ डिम्ब समूह का कृमिपालन कोसा विकास स्व सहायता समूहों के 45 सदस्यों के द्वारा किया गया, जिससे 45-50 दिनों में 2 लाख 60 हजार 685 नग कोसा फल प्राप्त हुआ। इससे कोसा विकास स्व सहायता समूह किरवई, कौंदकेरा, रावण एवं लोहरसी के हितग्राहियों को 2 लाख 98 हजार 250 रूपये की आय प्राप्त हुई। द्वितीय फसल का कृमिपालन कार्य प्रगति पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *