परवीन ख़ातिमा खान की सेवानिवृत्त पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी बिदाई

पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन सेक्टर की एल एच व्ही श्रीमती परवीन फातिमा खान को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम की मुख्य अतिथि मे सादगीपूर्ण तरीका से सेवानिवृत्त होने विदाई दी गई। इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि सरल ओर सहज ओर व्यक्तित्व की धनी श्रीमती परवीन फातिमा खान ने पाटन स्वास्थ्य विभाग में अपने कर्तव्यों को पूरा किया । खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी बी एल वर्मा ने कहा किसी काम को वो बडी ईमानदारी से पूरा करती रही उनके साथ सहकर्मी के के वर्मा ओर सुरेखा राठौड़ ने कहा उनका अनुभव से हमे कार्य मे बडी सहयोग मिला ऐसे निष्ठा ओर लगन से कार्य करने की उनकी शैली नये कर्मचारियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान करता है इस अवसर पर बहुत सादगीपूर्ण तरीका से उन्हे शाल ओर बैग सम्मान करते हुए दिया गया। इस अवसर पर एल एच व्ही गेंदा तांडे ,श्रीमती चंदाकांता साहू श्रीमती सविता साहा अंजली यादव ,असुती दत्ता, आर के टंडन ,सुरेखा राठौर ,संदीप चंदाकर, के के वर्मा ,लक्षमी ,जीवन टीमन साहू ,चतुर्वेदानी,राकेश, बी एल वर्मा सैय्यद असलम ,टिक्कू देवांगन सहित स्वास्थ्य विभाग पाटन गाडाडीह भिलाई 3 रानीतराई झीठ गाडाडीह बटरेल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *