शहर की लाइफ लाइन सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता नही,निर्माण कार्य में सुस्ती से सड़क पर धूल ही धूल, काँग्रेस सरकार की नियत सही नही-मनीष जैन

कांकेर। शहर के बीच से गुजरने वाली लाइफ़ लाइन को चौड़ाकर उसका पुनर्निर्माण कार्य की शुरुवात हुई है, जिस पर कांकेर वासी आशान्वित हैं, पर जिस तरह से सड़क बन रही उसमें गुणवक्ताविहीन और सुस्त गति से होने पर सरकार के नियत सही नही होने के आरोप लग रहे हैं। जिसकी लिखित शिकायत आज भाजमुयो के कार्यकर्ता मनीष जैन ने नेशनल हाईवे के अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौप कर किया है, उन्होंने कहा सड़क निर्माण में सीमेंट कम रेत ज्यादा दिख रही है, और सड़क निर्माण का कार्य भी अत्यंत सुस्त गति से चल रही है, जिससे सड़क पर धूल का ग़ुबार उठा हुआ रहता है, आमजन धूल से त्रस्त हैं, धूल के कारण कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, जिससे काँग्रेस सरकार की नियत साफ दिखती है, की वे कितने संवेदनविहीन हैं, आमजन की जरा भी फिक्र नही है। सड़क की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए, जल्द ही गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नही किया गया तो कांकेर की युवा तरुणाई आन्दोल के लिए बाध्य होगी,जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
भाजपा के मण्डल महामंत्री गिरधर यादव ने कहा की सड़क पर धूल ही धूल है, कार्य रुक रुक कर चल रहा,सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है,सड़क के आर पार देखना मुश्किल हो रहा है, काँग्रेस सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *