बेमेतरा आर.बी.सी. 6-4 09 प्रकरणों में कुल 36 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बेमेतरा -// पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर शिव अनंत तायल द्वारा 09 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 प्रकरणों मे तहसील थानखम्हरिया के ग्राम ओड़िया निवासी कृष्णा साहू की तालाब मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन धमेन्द्र साहू को, तहसील बेरला के ग्राम लेंजवारा निवासी दाऊराम की तालाब मे डूबने से मृत्यु होने परिजन चित्रलेखा को, तहसील थानखम्हरिया के ग्राम बेलगांव निवासी मोनिका की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन महेन्द्र को, तहसील बेमेतरा के ग्राम सिरवाबांधा निवासी जोगन बाई आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन विश्राम जोशी को, तहसील बेरला के ग्राम डंगनिया निवासी रामायण साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर परिजन चमेली बाई को, तहसील साजा के ग्राम लालपुर निवासी धमेन्द्र प्रधान की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन भुनेश्वरी प्रधान को, तहसील नवागढ़ के ग्राम घोरहा निवासी प्रभा बाई की आग मे जलने से मृत्यु होन पर परिजन मंगल को, तहसील बेमेतरा के ग्राम डोकला निवासी बचानू की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर परिजन रहमत बाई को, तहसील नवागढ़ निवासी चैती बाई की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन राजाराम को 4-4 लाख रुपए (कुल 36 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *