अध्यक्ष हाजी अब्दुल गफ्फार मेमन के निर्देश का पालन 2 दिन में महरीन डबरी में लाइट लगा

?रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद. नगर पालिका अध्यक्ष हाजी अब्दुल गफ्फार मेमन (गफ्फू) के नेतृत्व में गरियाबंद विकास की दिशा में बढ़ते जा रहा है। अपने सपने के अनुरूप स्वच्छ, निर्मल और सुंदर गरियाबंद बनाने के लिए वे भरपुर प्रयासरत रहते हैं उनके साथ ही पालिका प्रषासन की पुरी टीम भी समन्वयक बनाकर कर काम रही है। इसी करा नतीजा है कि पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर त्वरित काम देखने को मिल रहा है।

हाल में ही दो दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने पार्षद रितिक सिन्हा, सीएमओ संध्या वर्मा और इंजी अश्वनी वर्मा के साथ वार्ड क्रमांक 15 का आकस्मिक निरीक्षण कर वार्डवासियो की प्रमुख समस्या और मांगो को सुना था। इस दौरान उन्होने महरीन डबरी में लाइट और कुर्सी लगाने के निर्देश पालिका प्रशासन को दिए थे। पालिका अध्यक्ष के निर्देष पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पालिका प्रशासन ने दो दिन के भीतर ही यहां लाइट और कुर्सी की व्यवस्था कर दी। जिससे इस तालाब का दृश्य अब रायपुर के मरीन ड्राइव जैसे दिखने लगा है। इसके साथ ही यहां और भी निर्माण कार्य होने है जिससे यह तालाब सुंदर स्वच्छ दिखने के साथ ही लोगो के मनोरंजन के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन से चर्चा करने पर उन्होने बताया कि वार्ड पार्षद रितिक सिन्हा एवं वार्डवासियो की मांग पर महरीन डबरी का सौदर्यीकरण करते हुए इसे मनोरंजन के दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। डबरी के चारो ओर लाइट और कुर्सी लगाने के निर्देष दिए है। अभी केवल एक ही फेस में काम पूरा हुआ है। शीघ्र ही डबरी के चारो ओर लाइट और कुर्सी लगाने का काम पूरा होगा। उन्होने बताया कि यहां लाइट लगने के अलावा गुमटी चाट सेंटर जैसे फास्ट फुड दुकान खोलने की भी तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *