बीजेपी के पूर्व जनपद अध्यक्ष के पिता की गोली मारकर हत्या

पखांजुर। नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों ने आज फिर बीजेपी के पूर्व जनपद अध्यक्ष के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार बीजेपी के पूर्व जनपद अध्यक्ष नोहर सिंग उसेंडी के पिता घस्सू राम उसेंडी अपने परिवार के साथ मदले गांव में पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसी दौरान नक्सलियों ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा निजी गाड़ी में जख्मी हालत में उन्हें पखांजुर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इधर परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना की पुष्टि एडीओपी मयंक तिवारी ने की पुष्टि। उन्होंने बताया कि थाना गड़गांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदले की घटना है। आज नक्सलियों ने घस्सू राम उसेंडी की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने गोली मारने के बाद जंगल की ओर भाग निकले है। मृतक को एक गोली लगी है। फिलहाल मृतक का शव मर्ग कायम के बाद पीएम के लिए भेजा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *