खाद्य विभाग की लापरवाही से गरीब परिवार हो रहे सस्ते खाद्यान्न से वंचित – जिला पंचायत उपाध्यक्ष


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम ने राशन कार्ड बनने में हो रहे विलंब से गरीबों को होने वाली परेशानियों के लिए खाद्य विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सबके लिए राशन की सार्वभौमिक राशन कार्ड जैसी शासन की महत्वपूर्ण योजना विभागीय लापरवाही के कारण गरीबों को अपेक्षाकृत राहत नहीं पहुंचा पा रही है। खाद्य विभाग में जिस प्रकार लेटलतीफी कर शासन की योजना पर पलीता लगाया जा रहा है उससे आमजन के बीच शासन की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि विगत कई महीनों से मैनपुर और देवभोग क्षेत्र के लोगों का राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन समस्त दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायतों के माध्यम से संपूर्ण सत्यापन के उपरांत प्रस्तुत किया गया है लेकिन विभाग द्वारा छोटी छोटी त्रुटियों को ही दस्तावेज अपूर्ण बताकर राशन कार्ड जारी नहीं किया जा रहा और न ही इसकी सूचना संबंधित पंचायतों व हितग्राहियों को गई जिससे उनको राशन कार्ड के अभाव में राशन नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के चलते उतपन्न परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ निर्देश जारी किया है। कि सभी नागरिकों को समय सीमा में राशन सामग्री वितरित किए जाएं ताकि कोई भी व्यक्ति खाद्यान्न की कमी से न जूझे लेकिन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी निर्देशों की अवहेलना कर शासन की महत्वपूर्ण योजना पर पलीता लगाने में लगी हुई है यह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। अगर व्यवस्था नहीं सुधरेगी तो अतिशीघ्र इस मसले को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री, प्रदेश के खाद्य मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी शिकायत दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *