कमीश्नर पहुँचे पाटन , किया औचक निरीक्षण…समय पर कार्य के निराकरण करने के दिये निर्देश

पाटन । कमिश्नर टी सी महावर ने आज तहसील कार्यालय के साथ अन्य विभाग की जानकारी लेने एवं उनके निरीक्षण करने के लिए पाटन पहुँचे जहाँ एसडीएम कार्यालय जनपद तहसील कार्यालय कानूनगो शाखा रजिस्टार कार्यलय का औचक निरीक्षण किया ।।
उन्होंने सर्वप्रथम एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया फिर तहसील कार्यालय जाकर वहां की व्यवस्था से रूबरू हुए कानूनगो शाखा में जाकर वहां की सेवा पुस्तिका की जांच की गई सभी विभाग के अधिकारियों को समय पर कार्य निराकरण करने के निर्देश दिया गया है ।।

तहसील कायार्लय पहुँचने पर कमीश्नर टी सी महावर ने वहां आये हुए किसानो से मास्क ओर सेनेटाइजर का उपयोग करने को कहा इसके साथ विभागीय कार्य मे सुविधा मिल रही है अथवा नही इसके बारे में भी किसानो से चर्चा की तहसील कार्यालय में संचालित केंटीन की भी व्यवस्था को भी देखा ।

इस मौके पर एसडीएम पाटन विनय पोयाम नायब तहसीलदार आलोक वर्मा एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *