फसल को बचाने के संबंध में कृषि विभाग द्वारा विभाग ने दी सलाह


बेमेतरा। जिले में विगत 02-03 दिनों से हुई बारिश से नदी नाले उफान पर है, वही खेतों में जलभराव की स्थिति निर्मित है। कृषि प्रधान बेमेतरा जिले मे दलहनी-तिलहनी जैसे अरहर, मूंग, उड़द एवं सोयाबीन जैसी फसलों को खेतों में जलभराव होने पर कीडे, बिमारी का सामना करना पड़ सकता है। फसल को बचाने के संबंध में कृषि विभाग द्वारा उपाय जारी किये गए है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत जलप्लावन व जलभराव से होने वाली क्षति से राहत-जिले में धान एवं सोयाबीन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत अधिसूचित है। जलप्लावन से क्षति होने पर धान फसल को छोड़ कर सोयाबीन में क्षतिपूर्ति दिये जाने का प्रावधान है।
जलप्लावन व जलभराव होने पर किसान यहां कर सकते है आवेदन- सोयाबीन फसल में जलप्लावन व जलभराव से क्षति होने पर बीमित कृषक अधिसूचित फसल सोयाबीन हेतु जिले में अधिसूचित बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 1800-209-5959 से सीधे संपर्क कर सकते है अथवा ग्राम के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, संबंधित बैंक, विकासखण्ड के कृषि अथवा राजस्व अधिकारी को बीमित फसल के ब्यौरे, क्षति की मात्रा, क्षति के कारण लिखित रूप में 72 घण्टे के भीतर सूचित कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *