प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सेवा सहकारी समिति देवरी में भारी घोटाले की आशंका,,,किसानों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच करने की मांग रखी,,,


संवाददाता प्रदीप ताम्रकार धमधा दुर्ग जिले के धमधा विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति देवरी में प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर भारी घोटाले की आशंका व्यक्त की गई है किसानों ने आरोप लगाया है कि समिति के सहायक प्रबंधक जीवन लाल साहू द्वारा किसानों के बीमा राशि में भारी घालमेल किया गया है किसानों ने कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को आवेदन देते हुए कहा है कि समिति के सहायक प्रबंधक जीवन लाल साहू द्वारा किसानों के पैसे में भारी गड़बड़ी की गई है घोटाले को उजागर करने वाले समिति के सदस्य नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि किसानों के खाते में बीमा कंपनी द्वारा दी गई राशि और किसानों को दी गई राशि में भारी अंतर है यह अंतर ₹1000 से लेकर ₹200000 तक हो सकता है उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को हुई बैठक में प्रबंधक नियुक्ति करने की मांग की गई है ताकि सही तरीके से जांच हो सके संचालक मंडल के सदस्यों ने मांग की थी कि प्रधानमंत्री बीमा फसल के लिए जो राशि प्रदान की गई है उसकी लिस्ट समिति में चस्पा किया जाए साथ ही समिति के सदस्य को प्रतियां उपलब्ध कराई जाए सहायक प्रबंधक द्वारा जानबूझकर मांग की अवहेलना की गई फसल बीमा निर्धारित मापदंडों से हटकर सहायक प्रबंधक जीवन साहू द्वारा पूरी राशि जमा नहीं की गई है जबकि बीमा कंपनी के रायपुर कार्यालय मे पता करने पर जानकारी हुई कि सहायक प्रबंधक द्वारा किसानों के खाते में पूरी राशि जमा नहीं की गई है जांच अधिकारी एडिशनल चीफ सुपरवाइजर कुसुम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कुछ ना कुछ तो विसंगति है अभी तो 4 खातों में मुझे अनियमितता मिली है पूरी जांच के बाद रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी भरनी के कृषक नरेंद्र सिंह ठाकुर रोहित सिंह ठाकुर प्रदीप सिंह राजपूत सत्तू यादव राजेश अग्रवाल नवीन अग्रवाल ने कहा है कि बीमा योजना के तहत दी गई राशि में सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक द्वारा किसानों के साथ न्याय नहीं किया गया है बड़े घोटाले की आशंका है जांच के बाद गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ज्ञात हो कि इसके पूर्व गाडाडीह सेवा सहकारी समिति में भी घोटाला उजागर हुआ था मामले को लेकर संबंधित लोगों ने अपने राजनीतिक आकाओं का चक्कर लगाना शुरु कर दिए है ताकि मामला सुलझ जाए सेवा सहकारी समिति के सदस्य नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री बीमा योजना 2015 से लागू हुआ है उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि बीमा की राशि में घोटाला करने वाले कहीं अपने रिश्तेदारों या चहेतों के खाते में तो राशि नहीं डाल दी गई है ताकि बाद में निकाल कर उसका उपयोग किया जा सके किसानों ने तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है: किसानों ने 2015 से लागू हुए प्रधानमंत्री बीमा योजना की राशि के जांच की मांग की है गड़बड़ी अभी पकड़ी जा रही है तो क्या यह गड़बड़ी 2015 से की जा रही है किसानों ने ऐसी आशंका व्यक्त की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *