पाटन के अलावा रायपुर के थाना पुरानी बस्ती .सिविल लाइन .मुजगहन में में भी किए हैं चोरी
पाटन । थाना पाटन ने मोबाइल की चोरी करने वाले 2 लोगो को शनिवार को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है थाना पाटन में 7जून को प्रार्थी गंगाधर चंद्राकर पिता तेजराम उम्र 18 वर्ष निवासी तर्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रवेली पुल के पास खड़ा था कि एक सफेद रंग की एक्टिवा में दो व्यक्ति आकर इसका मोबाइल रेडमी नोट 8 जिसमें एअरटेल का सिम 78697 39478 लगा है को लेकर भाग गए प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 80/ 20 धारा 379 भादवी कायम कर जांच में लिया गया विवेचना के दौरान चोरी गए मोबाइल का टावर लोकेशन पर आरोपी मनोज रगड़े उर्फ कालू पिता रामगोपाल उम्र 32 वर्ष निवासी आमापारा थाना आजाद चौक और आरोपी शिवा बघेल पिता के स्टोर निवासी सारथी चौक थाना आजाद चौक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना में मोबाइल चोरी करना स्वीकार किए जिनके कब्जे से रेडमी नोट 8 कंपनी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्टिवा सोल्ड गाड़ी जप्त किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।
