बेमेतरा। जनता की सेवा में सदैव समर्पित रहने वाले लोकप्रिय युवा सेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा ने भारी बारिश से आम नागरिकों को हो रही समस्या को दूर करने अपने टीम के साथ आगे आए है।
जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने शासन, प्रशासन को सहयोग करने एवं आम नागरिकों की समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्रवार टीम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। विषम परिस्थिति में क्षेत्रवासी इस नंबर पर संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते है।
सभापति टिकरिहा ने हेल्पलाइन नंबर के साथ एक पत्र भी जारी किया है जिसमें प्रमुख रूप से भारी बारिश के चलते जिनके घरों में पानी भर गया है या बारिश के चलते टूट गया है उन्हें सरकारी भवनों, सामुदायिक भवनों, स्कूलों व पंचायतों में रखने का आग्रह सरपंच, सचिव व स्थानीय नागरिकों से किया है साथ ही युवाओं को सतर्क होकर इस घड़ी में सहयोग करने का निवेदन भी किया है।
सभापति टिकरिहा ने त्वरित समाधान हो जाए इसके लिए क्षेत्र को 6 भागों में बांटकर नंबर जारी किया है। रांका-कठिया क्षेत्र, सरदा क्षेत्र, डंगनिया(सिद्धि) क्षेत्र, पाहंदा-बारगॉव क्षेत्र, भिंभौरी क्षेत्र, बेरला कला (गुधेली) क्षेत्र इन क्षेत्रो के आसपास व समीप में आने वाले गॉव के नागरिक क्षेत्रवार दिए गए नंबर में संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते है।



