? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश
देवभोग। ग्राम मोटरापारा (सेनमुड़ा) का एक उभरता कलाकार आकाश प्रधान अपनी कला को दबाए हुए रखा है उसे अपनी कला को एक प्लेटफार्म की जरूरत है लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह अपनी कलाकारी का प्रदर्शन नहीं कर पाता दूसरे के जरिए अपनी कला को धीरे धीरे दिखाने की कोशिश कर रहा है यह कलाकार ओड़िआ एवं हिंदी रैपर सिंगर है जिसने अभी-अभी दूसरे के मोबाइल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया| तभी उसके ऊपर एक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेम नागेश की नजर पड़ी और उसने उस कलाकार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम से अवगत करवाया| तभी जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए ₹10000 की सहयोग राशि प्रदान किया । ताकि किसी माध्यम से अपनी कला का प्लेटफार्म तैयार कर सके और आगे तक जाकर अपना और अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन कर सकें।
