उतई पुलिस की त्वरित कार्यवाही 153 किलो तांबा सहित 7 आरोपी गिरफ्तार


उतई। थाना उतई पुलिस थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय के नेतृत्व में आज क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति जानने इलाका भ्रमण पर हमराह स्टॉप सहायक उपनिरीक्षक राजेशमनी सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर सोनी, 1371 अश्वनी कुमार, आरक्षक अजय कुमार,भीषम करैत के साथ रवाना हुआ था। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मोरिद के शमशान घाट में तांबा तार छुपा कर रखे है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों कौशल ठाकुर,घनश्याम विश्वकर्मा,कामता उर्फ भोला ठाकुर,जोतेश्वर सारथी,ईश्वर ठाकुर,लेखराम यादव सभी ग्राम मोरिद निवासी से 11 बंडल इलेक्ट्रिक केबल तार वजन 130 किलो ग्राम कीमत लगभग 70 हजार रुपये की जप्त की गई। आरोपियों से केबल तार के सम्बंध में कागजात पेश करने पर कोई कागजात नही होना बतलाया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 379 भादवि/41(1+4) जा.फौ. की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

एक अन्य प्रकरण में ग्राम परेवाडीह में एक व्यक्ति नवीन बिनिया तांबे के तार को बेचने की फिराक में एक एक्टिवा गाड़ी में तांबा तार रखकर खड़ा हुआ था। जिसके कब्जे से 23 किलो 500 ग्राम कीमत लगभग 9500 रुपये का जला हुआ तांबा का तार मिला। तार के सम्बंध में कागजात मांगे जाने उनके द्वारा कागजात नही होना बतलाया गया। जिस पर आरोपी से तांबा एवं एक नग एक्टिवा सीजी 07 बीएल 8286 जुमला रकम 69500 रुपये को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी नवीन बिनीया पिता सिरकर बिनीया उम्र 40 वर्ष निवासी स्टोरपारा पुरैना किया गया। आरोपी द्वारा चोरी किये गए तांबा एव प्रयुक्त वाहन की कुल मशरूका रकम 139500 रुपये को जप्त कर न्यायिक रिमांड पर धारा 379भादवि/41(1+4) जा.फौ. की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया,सहायक उपनिरीक्षक राजेशमनी, चंद्रशेखर सोनी, अश्वनी कुमार, अजय कुमार, भीषम करैत की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *