प्रदीप ताम्रकार धमधा से
धमधा— बारिश से तरबतर हो गई धमधा क्षेत्र घरों में पानी घुसने से लोगों की परेशानियां बढ़ी लगातार अनवरत बारिश होने से धमधा जलमग्न हो गया है सारे तालाब में पानी छलकने लगी है वही नाली की अव्यवस्था के कारण घरों में पानी घुस जाने के कारण घर मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा वार्ड नंबर 1 के बीएस ठाकुर ने बताया कि नाली खोलने के लिए कई बार कहने के बावजूद नगर पंचायत की उदासीनता के कारण मेरे घर में पूरी तरह से पानी भर गया है कोई सुनने वाला नहीं है नगर पंचायत की लापरवाही नजर आ रही है इसी तरह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है समाचार लिखे जाने तक और भारी बारिश की संभावना दिख रही है शिवनाथ नदी का पुराने पुल से 15 फीट ऊपर तक पानी चल रहा है नए पुल की सुविधा से लोगों को परेशानी का सामना करना नहीं पड़ रहा है अभी हुई बारिश से किसानों में खुशी व्याप्त है उन्नत कृषक मुरली प्रसाद ताम्रकार लीलाधर वर्मा सरपंच प्रतिनिधि भूषण सिंह बघेल मोतीपुर के मोती सिंह चंदेल रामायण ठाकुर भीषम सिंह चंदेल कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि बारिश होने से अब धान की फसल बहुत अच्छी होगी इस बारिश ने अमृत का काम किया है बारिश के कारण मार्केट सुना रहा मौसम खुलने के बाद लोग उत्साह के साथ खेती और व्यवसाय में लग जाएंगे तो कोरोना के कारण हुई खराब अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है
