धमधा: धमधा में बारिश से हुई आपात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार राम कुमार सोनकर ने बाजार और गंडई रोड पर उपस्थित होकर स्थिति का जायजा लिया तत्काल जेसीबी बुलवाकर बाजार में भरे पानी को बाहर कराने की व्यवस्था कराई जिला पंचायत सदस्य शमशीर कुरेशी समाज सेवी पूर्व फौजी मोहन पटेल मन्ना महोबिया शिव कुमार ढीमर सुरेंद्र यादव डॉ अनिल सिंह बघेल प्रदीप ताम्रकार के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे लोगों का कहना था कि शुरू से इस समस्या पर ध्यान दिया जाता तो नगर पंचायत की यह फजीहत नहीं होती तहसीलदार राम कुमार सोनकर की तत्परता को लोगों ने सराहा
