बेमेतरा जिले में अब तक 912 मिमी. औसत वर्षा दर्ज


बेमेतरा। चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 28 अगस्त 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 912.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 1155.6 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 648 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 950 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील मे 1026 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 784 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
प्रदेश मे पिछले दो-तीन दिनो से मानसून सक्रिय रहने से बेमेतरा जिले मे भी बारिश दर्ज की गई है। जिले मे पिछले 24 घण्टे के दौरान 28 अगस्त सवेरे 8 बजे की स्थिति मे बेमेतरा तहसील मे 100 मि.मी., बेरला तहसील मे 103 मि.मी., साजा तहसील मे 130 मि.मी., नवागढ़ तहसील मे 26 मि.मी., थानखम्हरिया 120 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *