jee&NEET परीक्षा स्थगित किये जाने के मांग को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरा द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौपा,,,

छुरा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षा सोनिया गांधी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा द्वारा केंद्र के मोदी सरकार द्वारा कोरोना जैसे वैश्विक महामारी काल में देश के छात्र छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ कर JEE & NEET परीक्षा आयोजित करने जा रही है, जिससे पूरे देश के छात्र-छात्राएं अभिभावक गण मांग कर रहे हैं कि कोरोना महामारी के बीच आयोजित होने वाले उक्त परीक्षा को वर्तमान स्थगित कर दिया जाना चाहिए। देश में JEE के लिए लगभग 232 शहरों के 607 केंद्रों पर करीब 8.58 लाख छात्र-छात्राएं तथा NEET परीक्षा के लिए 3843 केंद्रों में 15.97 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है। कोरोना के कारण देश में परिवहन व्यवस्था चरमरायी हुयी है। जिससे छात्र छात्राओं को ट्रेन व बस सेवाओं के परिचालन नहीं होने कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही देश के कई प्रदेश में बाढ़ के गंभीर समस्या से जूझ रहे है, बाढ़ व कोरोना के संक्रमण से छात्र/छात्राओं व अभिभावकों के परीक्षा केंद्र तक आवागमन सहित ठहरने व खाने पीने की अव्यवस्था से जूझना पड़ेगा। इस विषम परिस्थिति में परीक्षा से भी हाथ धोना पड़ सकता है और कोरोना के संक्रमण का ज्यादा खतरा बना रहेगा।
ऐसी संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी छात्र छात्राओं के साथ खड़ी है तथा हम इस ज्ञापन के माध्यम से आग्रह करते हैं कि देश व छात्र-छात्राओं की हित को ध्यान में रखते हुए उक्त मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रस्तावित उक्त परीक्षा स्थगित किए जाने हेतु केंद्र सरकार को समुचित निर्देश प्रदान करने की कष्ट करेंगे।
उक्त ज्ञापन नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान व थाना प्रभारी राजेश जगत के समक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा की ओर से सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव ठाकुर, प्रदेश प्रतिनिधि यशपेंद्र शाह, उपाध्यक्ष छन्नूलाल सिन्हा, जिला महामंत्री मकखु दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान रिजवी,ब्लॉक सचिव हरीश यादव, कोषाध्यक्ष सलीम मेमन, पार्षद पंचराम टंडन, जिला युवा कांग्रेस महासचिव लोकेश्वर वर्मा, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अफजल खान, संदीप सोनी, रितेश दीक्षित, सामाजिक कार्यकर्ता आकाश दीक्षित,भागीरथी साहू सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *