पाटन। लगातार बारिश व तेज हवा के कारण नगर पंचायत पाटन के खोरपा में दो बिजली पोल टूट गया। साथ ही कई कच्चे मकान भी क्षतिग्रस्त हुए है । बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गए है। पार्षद लीलाधर वर्मा ने बताया कि बिजली विभाग को पेड़ गिरने की सुबह से जानकारी देने फोन लगा रहे थे लेकिन फोन रिसीव नही कर रहे थे। फोन रिसीव नही करने पर बिजली विभाग की शिकायत केंद्र पहुंचे तब भी वहां कोई जिम्मेदार नही था। घंटो बाद लाइट बन्द किया गया। लाइट बंद नही किये जाने पर बड़ी घटना हो सकती थी।
लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश से खोरपा सोनपुर नाला भी उफान पर है। इस नाला में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है।

