गरियाबंद जिले में औसत वर्षा 881 मि.मी. दर्ज की गई


? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में चालू मानसून सत्र में गत 01 जून से 27 अगस्त 2020 तक औसत वर्षा 881 मि.मी. दर्ज की गई है, जो आज तक की वर्षा का औसत वर्षा से प्रतिशत 108.7 है। भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त तक की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा देवभोग तहसील में 957.9 मि.मी. दर्ज की गई है तथा सबसे कम गरियाबंद तहसील में 774.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। राजिम तहसील में 829.6 मि.मी., छुरा तहसील में 911.1 मि.मी. और मैनपुर तहसील में 931.9 मि.मी वर्षा दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *