छुरा। छुरा पुलिस ने जुआ खेलते दो जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो जुआरी खडमा गांव के बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी और 52 पत्ती जब्त किया है।
छुरा पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कि खडमा गांव जुआ खेलने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। जिस पर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में छापामार कार्यवाही की गई तो अटल चौक खडहर के पास दो ग्रामीण जुआ खेलते पाए गए। इनमे से एक नाम जीवराखन साहू और दूसरे का नाम भुनेश्वर ध्रुव है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 5010 रुपये नगदी एवं 52 पत्ती जब्त किया है।
छूरा थाना प्रभारी राजेश जगत ने बताया कि वे पेट्रोलिंग पर थे जब मुखबिर ने मामले की सूचना उन्हें दी। वे खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दोनों जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि0 नीलूराम दीवान, प्रधान आरक्षक हीरालाल चन्द्राकर, आरक्षक माधव साहू, दिनेश मरावी, हरिहर साहू, नरेन्द्र साहू दयानंद गौर और ललित नेताम की सराहनीय भूमिका रही।
