नवा रायपुर। विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन स्थित संचालनालय पशु चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी एवं श्रम विभाग के एक कर्मचारी की जानलेवा बीमारी कोराेना से मौत के बाद पूरे भवन में दहशत का माहौल है।i इंद्रावती भवन में तेजी से पैर पसार रहे इस वायरस को रोकने संयुक्त मोर्चा संगठन ने इंद्रावती भवन में जांच शिविर लगाने की मांग विगत कई दिनों से कर रहे थे।
संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी नेताओं ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पशु पालन विभाग के 12 कर्मचारियों एवं अधिकारियों की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है ।जिसके कारण सुबह से पूरे भवन हड़कंप मच गया।शासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों को अवगत कराते हुए इंद्रावती भवन में शीघ्र कोराेना जांच शिविर लगाने की पुनः मांग की गई।आयुक्त स्वास्थ्य डॉ सी आर प्रसन्ना ने स्थिति को भांपते हुए कल मंगलवार से शिविर लगाने अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। कल आयोजित शिविर के प्रथम चरण में ऐसे अधिकारियों – कमचारियों की जांच की जाएगी जो कोराेना संक्रमित के संपर्क में आए हो, ऐसे शासकीय सेवक जो सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीड़ित हो एवं जिनकी उम्र 55 वर्ष से ऊपर हो। इंद्रावती भवन के कर्मचारियों से सोशल दूरी का पालन करते हुए जांच में सहयोग करने की अपील सूचना पत्रक के माध्यम से समस्त विभाग अवगत कराया गया है।शिविर इंद्रावती भवन गेट क्रमांक 3 में सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है।मोर्चा के नेताओं ने आज विभिन्न विभागों में संपर्क कर कर्मचारियों की ड्यूटी के संबंध में जानकारी भी एकत्रित की।सभी विभाग प्रमुख से कोराेना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश अनुसार 30 प्रतिशत कर्मचारियों से कार्यालय चलाने की मांग मोर्चा ने दोहराई है। सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से बसों की संख्या में वृद्धि करने की मांग भी की गई है। मोर्चा इन मांगों की समीक्षा बुधवार को प्रस्तावित बैठक में करेगी।यदि सरकार की ओर से सकारात्मक सहयोग न मिलने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।।संयुक्त मोर्चा की ओर से जारी बयान में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह ठाकुर, सी.एल. शर्मा,नंदलाल चौधरी ,अमोद श्रीवास्तव ,पुरुषोत्तम पमनानी,संतोष वर्मा,सुभाष श्रीवास्तव, जयंत यादव आलोक वशिष्ठ,सत्येन्द्र देवांगन, भोला राम कीर,सुरेश ढीढी ,सलीम खान,अनिल देवांगन,राजेश वरकड़े आदि शामिल है।
