तकनीकी शिक्षा मंत्री से पोलीटेक्निक के व्याख्याताओ ने ट्यूटर पर लगाई गुहार



दुर्ग।
शासकीय पोलीटेक्निक संस्थाओं में कार्यरत व्याख्याताओ ने तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक तक परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश जारी नहीं किए जाने पर, माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश कुमार पटेल जी से, एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले, विभाग को आदेश जारी किए जाने हेतु निर्देशित करने ट्यूटर पर गुहार लगाई है।
एसोसिएशन के पदाधिकारी शंकर वराठे, डॉ शैलेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षल मोहिते, सतीश कुमार ठाकुर एवं गुलशन कुमार ठाकुर ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के शासकीय पोलीटेक्निक संस्थाओं में लोक सेवा आयोग से वर्ष 2016 मे चयनित इंजीनियरिंग शाखाओं में व्याख्याता (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) के पद पर पदभार ग्रहण किया था। विभाग द्वारा दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा था, चूंकि पदभार ग्रहण किये चार वर्ष से अधिक हो गये और विभाग ने आज दिनांक तक परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश जारी नहीं किए जिससे तकनीकी शिक्षकों जो राजपत्रित प्रथम श्रेणी है में रोष व्याप्त हो रहा है। उनका कहना है कि लोक सेवा आयोग से राजपत्रित प्रथम श्रेणी के पद पर चयन उपरांत भी उनकी कोई सुनवाई नहीं है जिससे व्यथित होकर एसोसिएशन के बैनर तले मंत्री जी एवं उच्च अधिकारियों को ट्यूटर पर ट्यूट कर विभाग को आदेश जारी करने हेतु निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *