मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर वीडियो कॉन्फ्रेेंसिंग के जरिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं बिन्द्रानवागढ़ के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो

गरियाबंद।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से रू-ब-रू होकर उनसे शुभकामनाएं स्वीकार की और सभी लोगों को उनकी शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद दिया। कोरोना संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विकासखण्ड मुख्यालय में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाईन जुड़े और सबका अभिवादन एवं शुभकामनाएं स्वीकार की।

गरियाबंद जिले में बिन्द्रानवागढ़ से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुभकामनाएं दिया।
श्री नेताम ने मुख्यमंत्री को मैनपुर और देवभोग आने का निमंत्रण दिया और गौ धन न्याय योजना राजीव गांधी न्याय योजना लाने पर समस्त बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के आमजन और कार्यकर्ताओं की तरफ से आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मिश्रा,सरपंच संघ अध्यक्ष बलदेव राज ठाकुर, हरिश्वर पटेल,प्रवीण बामबोडे, रामकृष्ण ध्रुव,गूँजेश कपिल,पूरन मेश्राम,जाकिर रजा,गज्जू नेगी,दीनू पटेल,अय्यूब रजा,अजहर मेमन,रिजवान मेमन,सद्दाम हुसैन,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *