गौसेवा कर कांग्रेसियों ने मनाया सीएम का जन्मदिन, गौठान में चारा रखने गोडाउन निर्माण का भूमिपूजन… 365 दिनों तक चारे की व्यवस्था…365 यूनिट ब्लड डोनेशन अभियान की शुरुआत… वृद्धाश्रम में केक काटकर बुजुर्गों को भोजन कराया

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं ने आज गौठान में गौसेवा की। गायों को हरे चारा के साथ गुड़ खिलाया। गौठान में चारा सुरक्षित रखने जनसहयोग से गोदाम निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर एनएसयूआई के अध्यक्ष सोनू साहू ने गौठान में रहने वाले मवेशियों के लिए 6 क्विंटल कुट्‌टी दान किया। इसके अलावा सौ लोगों ने चारे की व्यवस्था करने पर सहमति जताई। कांग्रेस नेताओं ने जनसमर्पण संस्थान के बंटी शर्मा समेत अन्य पदाकारियों के साथ वृद्धाश्रम में सीएम के जन्मदिन पर केक काटा। यहां बुजुर्गों को भोजन कराया गया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, निगम सभापति राजेश यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, लक्ष्मण चंद्राकर, क्षितिज चंद्राकर की उपस्थिति में हुए कार्यक्रमों में साल के 365 दिनों तक गौठान में चारे की व्यवस्था का लक्ष्य रखा गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने बताया कि गौठान में चारा रखने के लिए गोदाम का निर्माण जनसहयोग से किया जाएगा। इसके लिए गोदाम निर्माण कार्य का आज भूमिपूजन किया गया है।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस की प्रभारी रेणु मिश्रा, जयंत देशमुख, अंकुश पिल्ले, अहमद चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने 365 यूनिट ब्लड डोनेट करने के अभियान की शुरुआत करते हुए आज 20 यूनिट ब्लड डोनेट किया।
दोपहर पौने एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आरएन वर्मा, दीपक दुबे, अजय शर्मा, रत्ना, नारमदेव, मनदीप भाटिया, नजहत परवीन, दीपक चावड़ा, नेहा साहू, दीपक साहू, बृजलाल पटेल, गुरदीप भाटिया, निशा देशमुख, हेमा साहू, रामकली यादव, मनदीप भाटिया, रामकली यादव, गुरदीप भाटिया, नीलू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *