ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार एक मृत एक घायल,,

भिलाई। गुरुवार देर रात ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद एक्टिवा फंसकर 20 मीटर तक घिसटती चली गई और ट्रक बिजली के खंभे से जा भिड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के शव को बाहर निकाला। हादसा भिलाई-3 थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में छोटा भाई लालाराम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जामल क्षेत्र के खेलदा निवासी महेंद्र पटेल (55) और लालाराम पटेल एक्टिवा से रात करीब 10.30 बजे दुर्ग की ओर आ रहे थे। अभी वो चरोदा हनुमान कट के पास पहुंचे ही थे कि रायपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते लालाराम उछल कर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि महेंद्र एक्टिवा में ही फंसा रहा गया।

टक्कर से एक्टिवा भी ट्रक में आगे फंस गई और करीब 20 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटकर सड़क पर जा गिरा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *