बिहार में राजद महिला महासचिव नेत्री गायत्री देवी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है. …इस तस्वीर में कुछ युवक शरीर पर शराब की बोतले बांधे हुए नजर आ रहे हैं. ..तस्वीर को लेकर गायत्री देवी ने ट्वीट करके नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है कि नीतीश कुमार, सुशील मोदी के राज में घर-घर शराब की होम डिलीवरी करने वाले आत्मनिर्भर बिहारी युवा है……जहां बिहार सरकार का दावा था कि बिहार आत्मनिर्भर बन रहा है इस दावे को गायत्री देवी ने खारीज किया है।

