जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय भवन का 20 अगस्त को होगा भूमि पूजन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करेगी ऑनलाइन भूमि पूजन
बालोद / जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन का भूमि पूजन 20 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी , सांसद व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मुख्य अतिथि में ऑनलाइन होगा । अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे । वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के रूप में होगा । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम 20 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से कांग्रेस भवन के पास आयोजित किया गया है । जिसमें जिले के मत्री., संसदीय सचिव , विधायक , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व सांसद प्रत्याशी , पूर्व विधायक पूर्व सांसद जिला के समस्त पदाधिकारी , ब्लॉक अध्यक्ष , समस्त प्रकोष्ठ महिला कांग्रेस , युवक कांग्रेस , एनएसयूआई , किसान कांग्रेस , आदिवासी कांग्रेस , झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण , कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधिगण , जिला , जनपद व ग्राम पंचायत के प्रमुख गण भूमि पूजन समारोह में उपस्थित रहेंगे । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि प्रस्तावित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की निर्माण को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है । तथा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय भवन का निर्माण प्रारंभ हो रहा है । जिसमें कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी दे सकते हैं । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कार्यालय भवन अत्याधुनिक तकनीक से युक्त होगा। यहां पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी । जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने 20 अगस्त स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि वे मास्क लगाकर तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित होने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *