‘पढ़ई तुंहर दुआर’’ कार्यक्रम के तहत् विद्यार्थियों के लिए एंड्राइड एप लॉंच

कांकेर।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के लिए ’’पढ़ई तुंहर दुआर’’ कार्यक्रम के तहत् कक्षा पहली से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एंड्राइड एप लॉंच किया गया है, जिसे गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से संबंधित कक्षा के विद्यार्थी अपनी कक्षा के पाठ्यपुस्तक, विडियो, ऑडियो एवं अन्य क्लास मटेरियल डाउनलोड कर सकते हैं तथा डाउनलोड किये गये विडियो एवं क्लास मटेरियल को एप के माध्यम से आफलाईन भी देख सकते हैं।
कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक के.एल. चौहान ने जिले के समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया है कि मुख्यामंत्री द्वारा लॉंच किये गये ‘‘पढ़ई तुंहर दुआर’’ से संबंधित एप को विद्यार्थियों एवं पालकों के मोबाईल पर डाउनलोड कराते हुए इसके उपयोग एवं संचालन की प्रक्रिया से समस्त विद्यार्थियों को अवगत कराया जावे। उल्लेखनीय है कि पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत् कांकेर जिले में माह अगस्त के प्रथम पाक्षिक में स्कूल शिक्षा विभाग के वेबसाईट बहेबीववसण्पद के माध्यम से 517 वर्चुअल स्कूल के 37,263 विद्यार्थियों ने ऑनलाईन क्लास में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ऑनलाईन कक्षा में जिले के विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति 72 प्रतिशत है, जो प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्त माह के प्रथम पाक्षिक में जिले के नेटवर्क विहीन क्षेत्रों तथा अन्य क्षेत्रों में 3,407 शिक्षकों द्वारा कोविड-19 के निर्देशो का पालन करते हुए मोहल्ला क्लास संचालित किया गया, जिसमें 35,479 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *