करगाडीह में उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए आवेदन


दुर्ग —दुर्ग ब्लाक के अंतर्गत वाले वाला पंचायत बोरीगारका से पृथक हो कर नया ग्राम पंचायत करगाडीह का गठन हुआ है। वर्तमान में नवगठित ग्राम पंचायत करगाडीह में शासकीय उचित मूल्य दुकान नहीं होने से उक्त ग्राम पंचायत में शासन के दिशा निर्देशानुसार छ.ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अनुसार पृथक शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। इस हेतु इच्छुक ग्राम पचांयत, स्थानीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियां राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, वन सुरक्षा समितियां 31 अगस्त तक स्वयं अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग कार्यालय में उपस्थित होकर विहित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र समस्त वांछित दस्तवेजों सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *