पाटन–छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तिहार पोला के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद विद्यार्थी परिषद एवं समस्त ग्रामवासी खम्हरिया के तत्वावधान में विभिन्न ग्रामीण खेलों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी बहुत ही उत्त्साह एवं उमंग के साथ भाग लिए। खेल में प्रथम एवं द्वितीय आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
गॉव में कुर्सी दौड़, गोली चम्मच, सुई धागा दौड़, मटका फोड़ जैसे विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया साथ ही विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुकेश यादव, रूपेश वर्मा, प्रवीण मढ़रिया, युवराज बया, तोमेश्वर विश्वकर्मा, तोषण साहू, दुष्यन्त वर्मा, विजय वर्मा डोमन वर्मा, चेतन साहू, खूबी निषाद, अनिल साहू, विवेक धुरंधर, राजा वर्मा, झम्मन यादव, भानु यादव, योगेंद्र साहू, सितेश्वर वर्मा, हेमंत पटेल, अशोक साहू, पदुम यादव सहित समिति के पदाधिकारी सदस्य सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
