? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद ब्यूरो
छुरा। ग्राम पंचायत मड़ेली के वार्ड क्रमांक 04 निवासी बिंदेश्वर यादव की पुत्री कुमारी पुजा यादव उम्र 15 -16 वर्ष की मृत्यु उपरांत श्रद्धांजलि योजना के तहत 2000/- रूपए आर्थिक सहायता ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि गजेन्द्र ठाकुर,पंच तपेश्वर साहू द्वारा दी गई। ठाकुर ने बताया कि शासन ने गरीबी रेखा सर्वे सूची में शामिल गरीब परिवार को तत्कालीक सहायता प्रदान किए जाने के लिए श्रद्धांजलि योजना प्रारंभ कर गरीब परिवार को राहत प्रदान किया जा रहा है।
ठाकुर ने बताया कि हितग्राहियों के परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर तत्काल या दूसरे दिन नगद आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस दौरान दयाराम निर्मलकर,रामचंद साहू, ईश्वर निर्मलकर, गणेश साहू, भागीरथी निर्मलकर, गणेश ध्रुव, माधव निर्मलकर, रामबिशाल निर्मलकर, भगवानी,भगोली,भगवानो यादव, यशवंत कंसारी, पुरूषोत्तम कंसारी, राधेश्याम,बिसहत,टैबू,गगन, शीतल,चेतन निर्मलकर, रुद्रा, तेजराम निर्मलकर आदि ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कुमारी पुजा यादव के मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
