सायकल वितरण से बालिका शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा : संजय नेताम


? रिपोर्टर-विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद जिला ब्यूरो

मैनपुर। आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 37 छात्राओं को जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने साइकिलें बांटी। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक बालक के शिक्षित होने से एक व्यक्ति ही शिक्षित होता है,परन्तु एक बालिका के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होता है। बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें से एक सरस्वती सायकल योजना भी है। इस योजना से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता, परिवार-समाज के साथ देश एवं प्रदेश में अपना नाम रोशन करें। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य के एल साहू,शिक्षक गण एच एन साहू,टी एल साहू सहित बंशीलाल मरकाम,संजय देवंशी, किरण ध्रुव,जग्गू सेन एवं बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *