बेमेतरा 17 अगस्त 2020ः-राज्य आपदा मोचन निधि से जिले में कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए लैब अटेण्डेंट-01 एवं स्वच्छता कर्मी (क्लीनर)-01 महिला की सेवायें आगामी 03 माह तक पूर्णतः अस्थाई रूप से लेने हेतु आवेदन आंमत्रित किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रारूप में समस्त दस्तावेजों की प्रतिलिपियां स्व अभिप्रमाणित कर केवल एक ही बार पीडीएफ ;च्क्थ्द्ध फाईल बनाकर कार्यालय के ई-मेल आई डी bhartibetara@g,ail.com पर 19 अगस्त 2020 तक संध्या 05.00 बजे तक मेल कर सकते है। केवल ई-मेल द्वारा प्राप्त आवेदनों को ही स्वीकार किया जावेगा। अन्य माध्यम (स्पीड पोस्ट, सामान्य डाक, रजिस्टर्ड डाक, कोरियर, स्वयं उपस्थित होकर) या निर्धारित समय व तिथि पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। सेवापदों हेतु विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-बेमेतरा के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाइट, www.bemetara.gov.in पर देखा साकेगा।
