पाटन। पाटन ब्लॉक में में आज कोरोना विस्फोट हुआ। आज एक दिन में अलग अलग गावों में कुल 11 कोरोना पाजेटिव मरीज मिले है। जिसमे ग्राम डिडगा में एक ही परिवार के 4 लोग पाजेटिव मिले। पाहन्दा(झ) में भी दो पाजेटिव मरीज मिला है। दोनो मरीज ग्राम डिडगा में पाजेटिव मिले है उसी घर मे काम करते है। आज दोपहर ग्राम सिकोला में 1, अमलेश्वर में 2, लोहरसी में 1 जमराव में 1 कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने की पुष्टि आज ही हुई है।
