पाटन। कोरोना महामारी के कारण बच्चो की पढ़ाई की नुकसान की भरपाई ग्राम के शिक्षा सारथी के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने भी शिक्षा सारथी के रुप मे बच्चो को पढ़ना सुरु कर दिया है। इसी कड़ी में ग्राम तेलीगुंडरा के जनपद सदस्य एवम शाला प्रबन्धन समिति के संरक्षक दाऊ दिनेश कुमार साहू एवम ग्राम के सरपंच मनीष पटेल ने शिक्षा सारथी के रूप में विद्या दान कर रहे है।प्रधानपाठक दानेश्वर वर्मा ने बताया कि ग्राम के अलग अलग मुहल्ले में निर्मित कला मंच,साहू भवन,एवम विभिन्न मंचो में जनप्रतिनिधियों समय निकाल कर बच्चो को पढ़ा रहे है।ग्राम तेलीगुंडरा के शिक्षा सारथी महेंद्र साहू लगातार शिक्षा दान के रूप में विगत कई वर्षों से शासकीय प्राथमिक शाला तेलीगुंडरा में अपनी सेवाएं दे रहे है जिससे बच्चों को शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है।संकुल शैक्षिक समन्वयक जैनेन्द्र गंजीर लगातार जनप्रतिनिधियों से मिलकर बच्चो को पढ़ाने की अपील कर रहे है।
गौरतलब हो कि इसी ग्राम में सुश्री खेमा साहू द्वारा भी बच्चो की पढ़ाई निरंतर रहे इस उद्देश्य को लेकर बच्चो को अपने घर मे निशुल्क अध्यापन कार्य करवाया जा रहा रहा है। खेमा साहू ने नई पहल करते हुए घर को स्कूल का वातावरण देने और बच्चो में पढ़ाई को लेकर रुचि बने रहे इस प्रयास को लेकर स्वतंत्रता दिवस के दिन घर मे पढ़ाई करने वाले बच्चों के साथ मिलकर स्वाधीनता दिवस भी मनाया था।
