रिलायंस फाउंडेशन द्वारा पशुपालकों की समस्या का किया तुरंत समाधान

राजनांदगांव। ब्लाक के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर, बोटेपर, देवादा, उपरवाह, घुमका, भाटा गांव और बालुकोना के पशुपालकों को रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा आयोजित वॉट्सएप चैट वर्चुअल कैंप में जुड़े ।

जिसमे डॉक्टर जसप्रीत सिंह पशु संबधित विशेषज्ञ और रिलायंस फाउंडेशन से मिथलेश साहू(प्रोजेक्ट मैनेजर) प्रोग्राम में शामिल हुए।

इस वर्चुअल प्रोग्राम में सभी पशुपालक वॉट्सएप के माध्यम से अपने घर में रह कर, पशु संबधित समस्या के बारे में चर्चा किए।
डॉक्टर जसप्रीत जी ने पशुपालकों द्वारा पुछे प्रश्नों का उत्तर एक एक कर के समस्या का निवारण दिए।
साथ ही पशुपालकों ने अपने पशुओं में लगने वाले रोग व चारा इत्यादि के बारे में फोटो, ऑडियो और टेक्स्ट के माध्यम से जानकारी ली, पशुपालकों ने आगामी मौसम के बारे में भी जानकारी ली।
डाक्टर जसप्रीत ने अभी के मौसम से सम्बन्धित बीमारी जैसे खुरपका, लंगड़ा बुखार, थनिला जैसे रोग के बारे में चर्चा किए साथ ही इसका निदान भी बताए।
साथ ही मिथलेश साहू द्वारा किसानो को संचार माध्यम के द्वारा विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *