गरियाबन्द । आजादी पर्व की 74 वीं वर्षगाँठ मार्केटिंग सोसायटी किसान राईस मिल गरियाबन्द में सादगी से मनाई गई, अध्यक्ष मुरलीधर सिन्हा ने ध्वजारोहण कर ध्वज सलामी ली और सोसायटी के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने फलदार और छायादार वृक्ष लगाते हुए कहा कि पेड़ लगाना आसान है, सुरक्षा करना कठिन है इसलिये इनका सुरक्षा का विशेष ख्याल रखना होगा।
