धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता के आधार हैं – प्रणव शर्मा

पाटन। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम रवेली में नव युवा जागरण लक्ष्मी समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग छत्तीसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की प्रसिद्ध कलाकार पूनम तिवारी और दिव्या तिवारी ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर प्रणव शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, आस्था एवं गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। युवा पीढ़ी द्वारा इस प्रकार के आयोजनों में सक्रिय सहभागिता हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

प्रणव शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नव युवा जागरण लक्ष्मी समिति के समस्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा दिए गए आत्मीय स्नेह एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच लता ताराचंद वर्मा, मोहन ठाकुर, दुलेश साहु, भरत प्रजापति, देवा साहू,होरी लाल,अमित यादव, ललित साहू सुभाष साहू, अजीत यादव, धर्मेंद्र साहू, मीत वर्मा, घनश्याम साहू, गजेंद्र साहू, खोमन साहू, अमर प्रजापति, पप्पू यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *