पाटन। ग्राम पंचायत छाटा में मितानिन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिन बहनों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में सरपंच कमलेश चेलक ने मितानिन बहनों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
इस अवसर पर सरपंच कमलेश चेलक, उपसरपंच, पंचगण सहित मितानिन शीला साहू, भोजेश्वरी वर्मा, मिथिला वर्मा, परमानंद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।
