बटरेल सोसायटी में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ…भाजपा सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है – कमलेश साहू

जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति मर्यादित बटरेल में रविवार को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राधिकृत अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, जनपद सदस्य अजय साहू, सरपंच एमन आठे एवं आगेसरा सरपंच रमाकांत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां अन्नपूर्णा एवं भगवान बलराम की पूजा-अर्चना कर किसानों की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि धान खरीदी केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के किसानों के परिश्रम और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है।

पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती-किसानी को लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में सरपंच एमन आठे, पूर्व सरपंच भेष आठे, अभयराम ठाकुर, केशव सोनी, जगदीश साहू, देवेंद्र साहू, दिनेश देवांगन, ओमप्रकाश साहू, प्रभारी चुम्मन लड़वन, टेमन छपहा सहित समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *